Breaking News

बाबा सिद्दीकी से मुलाकात की बातें याद कर तेजस्वी यादव हुए भावुक, जानें क्या कहा

पटना: NCPके वरिष्ठ नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की हत्या मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. कुछ दिन पहले जब हम मुंबई गए थे, तो हमने उनसे और उनके बेटे से मुलाकात की थी. यह आश्चर्य की बात है कि मुंबई जैसे शहर में, खासकर बांद्रा के इलाके में अगर वहां ऐसी घटना होती है, तो आप समझ सकते हैं कि कोई भी सुरक्षित नहीं है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बाबा सिद्दीकी हमारे ही जिला गोपालगंज के रहने वाले थे. बिहार के ही निवासी थे. हत्यारों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. राज्य सरकार को कानून व्यवस्था पर गौर करना चाहिए.

बता दें कि मुंबई में शनिवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने एनसीपी (अजित गुट) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से देश के तमाम नेताओं ने दुख जताया है. वहीं, विपक्ष इस हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.