Breaking News

आरा में अंधाधुंध फा’यरिंग, पूजा पंडाल में मचा बवाल, चार लोगों को लगी गली

आरा: आरा में सुबह-सुबह पूजा पंडाल में बवाल मच गया. कुछ बाइक सवार लोग हथियार लेकर आए और उन्होंने अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में चार लोगों को गोली लग गई. यह घटना जिले के नवादा थाना के मौलबाग की बताई जा रही है. घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है.  पुलिस को जैसे की घटना की सूचना मिली, वह मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है. वहीं, पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाशी में जुट चुकी है. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार अहले सुबह हथियारबंद अपराधी बाइक सवार होकर आए और अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में पूजा पंडाल समिति के सदस्यों के साथ ही चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि  स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि यह गोलीबारी आपसी विवाद में हुई है. पूजा पंडाल के कमेटी के सदस्यों पर गोली चलाई गई थी और एक शख्स जिसे गोली लगी, वह वहीं घूम रहा था. अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.