Breaking News

मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव

दीपक कुमार।

मुजफ्फरपुर में अपराधी बैखोफ हो गए हैं। बेलगाम बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पेट्रोल उधार ना देने पर दुकानदार को गोली मार दी है। फिलहाल गंभीर हाल में मां जानकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उधार में नहीं दिया पेट्रोल तो मार दी गोली

किराना दुकानदार की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ये पूरी घटना मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के गंगटी की है।

घायल युवक की पहचान 25 साल के छोटू कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल लेने के लिए विवाद हुआ था। उधार न देने पर धमकी भी दी। वहीं, आज अहले सुबह बाइक सवार तीन बदमाश आए और फिर बकझक शुरू हो गयी और फिर गोली मार मौके से फरार हो गये। इस घटना के बाद पीड़ित परिजन शैलेश कुमार ने बताया कि उनकी किराने की दुकान है। देर रात विवाद हुआ। गोली मारने वाले बदमाश हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.