Breaking News

रेल हादसे तो होते रहते हैं.. ‘ मैसूर दरभंगा ट्रेन एक्सीडेंट पर क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री

मैसूर से चलकर दरभंगा आने वाले बागमती एक्सप्रेस हादसे के सवाल पर जेडीयू के सांसद और जेडीयू कोटे से मंत्री ललन सिंह ने गैरजिम्मेदारी भरा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ट्रेन हादसे तो होते रहते हैं. लगातार हो रहे ट्रेन हादसे की वजह से रेलवे पर सवाल भी खड़े होने लगे हैं

बता दें कि मीडिया कर्मियों ने पटना में ललन सिंह से मैसूर दरभंगा हादसे पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने बिना किसी लागलपेट के इसे साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि देश में ट्रेनों हादसों की साजिशें रची जा रही है. इसके लिए उन्होंने उदाहरण भी दिये.उन्होंने कहा कि होता रहता है है. ट्रेन एक्सीडेंट में आपने देखा नहीं है कि आजकल ट्रैक पर कुछ रखकर जानबूझकर दुर्घटना कराया जा रहा है. उसकी जांच रेलवे मंत्रालय कर रहा है

उन्होंने कहा कि होता रहता है है. ट्रेन एक्सीडेंट में आपने देखा नहीं है कि आजकल ट्रैक पर कुछ रखकर जानबूझकर दुर्घटना कराया जा रहा है. उसकी जांच रेलवे मंत्रालय कर रहा है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.