Breaking News

माननीय उप मुख्यमन्त्री ने किया कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की समीक्षा बैठक

पटना, 9 अक्टूबर 2024। माननीय उप मुख्यमन्त्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कला संस्कृति एवं युवा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के द्वारा किये जा रहे क्रियाकलापों की विस्तृत समीक्षा की गई।

विभाग द्वारा जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि स्थानीय कलाकारों को ज्यादा मौका दिया जाये। उन्होंने जोर देकर कहा की आगे से होने वाले कार्यक्रम में इस बात का अनुपालन किया जाये। साथ ही उन्होंने जोड़ा की इससे स्थानीय कलाकारों को बेहतर मौके उपलब्ध होंगे। उनके द्वारा हर वर्ष होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन इस बार लखीसराय जिले में करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा बैठक के दौरान विभाग द्वारा आयोजित किये जाने वाले अन्य कार्यक्रमों में भी स्थानीय कलाकारों को ज्यादा मौके देने और एक बेहतर मंच उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा की ऐसा होने से स्थानीय प्रतिभा को सम्मान और मंच मिलेगा। आगे चल कर दूसरों के लिए यह प्रेरणा का काम करेगा। जिससे स्थानीय प्रतिभा का विकास होगा।

समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के सचिव श्री दयानिधान पांडेय सहित अन्य सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.