Breaking News

गायघाट को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग

दीपक कुमार ।

गायघाट प्रखंड के सात पंचायतों को पूर्ण रूप से और चार पंचायत को आंशिक रूप से बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार को जदयू नेता प्रभात किरण और आपदा प्रबंधन के प्रेदश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा के नेतृत्व में दर्जनो ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय के बाहर हंगामा और नारेबाजी की। राजद के युवा समाजसेवी सह आपदा प्रबंधन के प्रेदश महासचिव आदर्श कुमार सिंह ने सीओ से कहा कि बाढ़ के पानी के कारण कितना नुकसान हुआ है। ये जांच कर लीजिए ।पता चल जाएगा ।गरीबो को काफ़ी भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गया है। किसान को फसल की क्षति हुई है। वही जदयू नेता प्रभात किरण ने सीओ कार्यालय के बाहर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को 7 हजार रुपये मिले इसके लिए 11 पंचायतों का लिस्ट सीओ को सौंपा है।जल्द बाढ़ ग्रस्त घोषित कर मुआवजे की मांग की है। उनहोंने सीओ को बताया कि इस मामले में वो आज ही डीएम को भी आवेदन देकर इसकी मांग की है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.