दीपक कुमार।
गायघाट,। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को आपदा प्रबंधन सह प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने की। सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि प्रखंड की चार पंचायत केवटसा, जमालपुर कोदई, शिवदाहा व कांटा पिरौछा उत्तरी पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित है, इन पंचायतों के जिन घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश किया था, उन्हीं परिवार को बाढ़ राहत की राशि भेजी जाएगी। इसके बाद सदन में हंगामा होने लगा।










भाकपा माले नेता जितेंद्र यादव ने बताया कि बागमती नदी किनारे केवटसा, जमालपुर कोदई, बरूआरी, शिवदाहा, बलौर, लदौर, सुस्ता, कांटा परौछा उत्तरी व कांटा पिरौछा दक्षिणी पंचायत लगातार बाढ़ के पानी से घिरी रहती है, इन पंचायतों को बाढ़ प्रभावित घोषित करते हुए सभी परिवारों को राहत राशि मिलनी चाहिए। पंसस शशांक शेखर चौहान ने कहा कि इन पंचायतों के अलावा भी लोमा, दहिला पटशर्मा व बाघाखाल पंचायत में बागमती व सियारी नदी का पानी कुछ गांवों में प्रवेश कर गया है, उन्हें भी अनुदान मिलना चाहिए।



Leave a Reply