दीपक कुमार।
मुजफ्फरपुर के रास्ते दरभंगा जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सूबे के राजस्व मंत्री डाo दिलीप जायसवाल का सोमवार को मैठी टौल प्लाजा के समीप पार्टी के गायघाट विधानसभा के नेता व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की मुजफ्फरपुर से गुजर कर दरभंगा जाने की जानकारी मिलते ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह गायघाट विधानसभा की नेत्री रानी सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ता मैठी पंहुचे जहां उन्होने डाo जायसवाल का स्वागत किया।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा नेत्री रानी सिंह से जिले में चल रही सदस्ता अभियान की जानकारी ली और उपस्थित कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए बधाई देते हुए अभियान को पूरे जोश के साथ करने का आह्वान किया।
वहीं पार्टी नेत्री रानी सिंह को सदस्यता के माध्यम से 4000 से उपर लोगों को पार्टी से जोड़ने पर अंग वस्त्र देकर सम्मान किया। इस क्रम में भाजपा नेत्री ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को सदस्यता एवं जिले में चल रहे पार्टी के अन्य कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के साथ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों की भी जानकारी दी।









मौके पर जिला प्रवक्ता सह विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार पिन्टु, मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, अशोक सिंह, मंडल उपाध्यक्ष तारा सिंह, महामंत्री अविनाश सिंह, युवा मोर्चा नेता पंकज गिरी, रणधीर सिंह, बिकाऊ गिरी, मंतोष कुमार, कृति झा, सुनील चतुर्वेदी, विश्वनाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply