Breaking News

दिल्ली रवाना होने से पहले दो राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले लालू यादव

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी अचार्या और मीसा भारती भी थीं. लालू प्रसाद यादव को कल सोमवार को लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट में पेश होना है. कोर्ट ने उन्हें सम्मन जारी किया था. लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को भी पेश होना है. 

इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद यादव से जब पूछा गया कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव का एग्जिट पोल आया है, उसे पर आप क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि पराजय है नरेंद्र मोदी की. हालांकि लालू प्रसाद यादव व्हीलचेयर पर बैठे थे. इसेक बावजूद उनके तेवर में कोई कमी नहीं थी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.