दीपक कुमार।
जदयू के पार्टी सलाहकार नमदेश्वर सिंह ने प्रखंड के शिवदाहा पंचायत सहित कई जगहों पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अंचल प्रशासन की ओर से चलाई जा रही राहत शिविर, सामुदायिक किचन एवं मेडिकल कैम्प सहित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। नेताओं ने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत गायघाट, कटरा, औराई में आपदा प्रबंधन विभाग से बाढ़ पीड़ित परिजन को 7000/रुपये प्रति परिवार एवं फसल क्षति मुआवजा का आकलन कर धान और सब्जी के किसानों को फसल की पूर्ण रूप से क्षति हुई फसल का मुआवजा देने की घोषणा की जाये। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।












Comment here