बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)की तबीयत खराब हैं. उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबी’यत खराब चल रही थी. हॉस्पिटल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को कैंसर संबंधित स’मस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है. ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी जैसे ही उनके चाहने वालों को हुई उन्होंने उनकी सलामती और जल्द सेहतमंद होने की दुआएं करनी शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं.

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी. ऋषि कपूर तबीयत बिगड़ने के चलते करीब 1 सप्ताह से अस्पताल में हैं. बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर की कंडीशन क्रिटिकल है, लेकिन अभी स्टेबल हैं.
जैसे ही ये खबर लोगों को मिली, उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांगी जाने लगीं. उनके फैन्स जल्द उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं.



Leave a Reply