Breaking News

गायघाट में स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद का विरोध प्रदर्शन

दीपक कुमार।

लोगों की सहूलियत के लिए लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के खिलाफ अब विपक्ष ने युद्ध स्तर पर मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को पूरे सूबे में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ न सिर्फ धरना प्रदर्शन किया बल्कि कई जगह सरकार के खिलाफ नारा भी लगाया. इसी कड़ी में गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर राजद विधायक निरंजन राय के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया । इसके साथ ही उन्होंने स्मार्ट मीटर को गरीबों को खिलाफ बताया और इसे बंद करने की मांग की.

किसी भी हाल में नहीं लगने देंगे स्मार्ट मीटर- RJD विधायक

वही, गायघाट में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक निरंजन राय ने कहा कि बिहार सरकार का स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय जनता विरोधी है. पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आरजेडी विरोध प्रदर्शन कर रही है. किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर को लगने नहीं देंगे. स्मार्ट मीटर में अनेकों खामियां हैं. पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिल उपभोक्ताओं के पास आता है,अधिक बिल से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ेगी. जिससे लोगों मे स्मार्ट मीटर को लेकर काफी आक्रोश है. सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को रोकने की मांग है.

राज्य में लगातार हो रहा स्मार्ट मीटर का विरोध

आपको बता दें राज्य में स्मार्ट मीटर के विरोध में आरजेडी और कांग्रेस दोनों ही सड़कों पर उतरी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्मार्ट मीटर पर नीतीश सरकार से 13 सवाल पूछे थे और आरोप लगाया था कि देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय वाले राज्य में सरकार स्मार्ट मीटर लगा बिजली दरों को दोगुना कर सबसे महंगी बिजली बेच रही है. जदयू-भाजपा सरकार बिहारवासियों पर अत्याचार कर रही है. स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही सरकारी लूट से हर बिहारवासी त्रस्त है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.