दीपक कुमार।
जदयू नेता प्रभात किरण ने गायघाट के जमालपुर कोदई, साठा, हरपुर, गोसाइटोल, डीह कोदई, कल्याणी, राघोपुर, पिरौंछा, मिश्रौली आदि ग्रामों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने नाव से बाढ़ प्रभावित कई गांव का दौरा किया।
उन्होंने गायघाट प्रखंड के जमालपुर कोदई, केवट्सा, शिवदाहा, कांटा पिरौंछा उत्तरी, एवम आंशिक लदौर, बलौर पंचायत को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग जिलाधिकारी से की है। उन्होंने कहा कि इन सभी जगहों पर कमयूनिति किचेन,नाव और हेल्थ सेंटर तथा जानवरो के चारा की व्यवस्था अविलंब की जाए। इन सभी जगहों पर स्थिति काफी बदतर है, लोगो को आपदा पीड़ित का लाभ प्रशासन अविलंब देना शुरू करे। उन्होंने कहा कि वे जिलाधिकारी से मिलकर बाढ़ प्रभावित सभी पंचायतों में छह हजार रूपए प्रत्येक परिवार को देने की मांग करेंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाले प्रमुख नेताओं मे विद्यानंद पासवान, गोपाल राय, सरपंच रवि प्रकाश,पंचायत समिति महेश्वर राय, मुखिया दिनेश राय, गोपाल राय, युवा जदयू अध्यक्ष राजा यादव, गौरव गुंजन, संजय राय, उदय सहनी, महेश्वर पासवान, मिथलेश पासवान, अभीषेक मंडल, अंशु महतो आदि प्रमुख थे।










Leave a Reply