Breaking News

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बास्केटबॉल टीम पटना रवाना

बिहार राज्य खेल विभाग पटना के तत्वावधान में 02 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक पटना में राज्य स्तरीय विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालिका अंडर-14,17,19 वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने इसकी जानकारी दी,बताया कि टीम में अंडर – 14 में सुदीप्ति (कप्तान),जिज्ञासा, सृष्टि साह, मायरा, अशोक सुन्दरी,मैत्री शंकर, अनंता प्रिया, कृती कुमारी,वसुंधरा परमार,वेदिका कुमारी,सोनाली कुमारी,आराध्या एवं रॉय। अंडर-17 वर्ग में कशिश कुमारी(कप्तान),साक्षी कुमारी,मुस्कान कुमारी,जानवी कुमारी,सिद्धि कुमारी, कोमल राज,अदिति केजरीवाल, प्रेरणा कुमारी,साक्षी पोद्दार, नंदिनी केजरीवाल, अनन्या एवं वन्या। अंडर-19 वर्ग चेरी तुलस्यान(कप्तान),अनन्या कुमारी, तन्नू शर्मा, अपेक्षा,कशिश, प्रित्तिका, श्रेयशी गुप्ता, आराध्या कुमारी,वंशिका सिंह,काशवी श्रीवास्तव, शिवांगी सिंह एवं राधिका। कोच में शम्स तबरेज खान,राजदीप कुमार एवं रणप्रताप जयसवाल और दल प्रभारी निधी को बनाया गया।इस मौके पर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद दत्त, सचिव अखिलेश कुमार मणि,संयुक्त सचिव विनय शंकर, जी डी मदर इंटरनेशनलस्कूल के निदेशक पंकज कुमार,सेक्रेट हर्ट स्कूल की प्राचार्या सिस्टर विद्या ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.