BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: बीजीएच से एक और कोरोना पॉजिटिव को स्वस्थ कर भेजा गया घर…

बोकारो  :  आज बोकारो जनरल अस्पताल से एक और कोरोना पॉजिटिव केस व्यक्ति को पूरी तरह स्वस्थ कर उनके घर वापस भेज दिया गया। हम_जीत के काफी करीब भरोसारखें जल्द ही बोकारो जिला से_भागेगाकोरोना उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बताया कि पूर्व में हमने चार व्यक्ति को स्वस्थ कर उनके घर भेज चुके हैं। आज भी एक व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर को वापस हुए। यह हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है कि सभी का सहयोग से ही हम सफलता के काफी करीब हैं।
जब तालियों से_किया स्वागत तोभावुक_हुए_व्यक्ति_ने_कहा_जिला_प्रशासन_को_धन्यवाद कोरोना केस के पॉजिटिव मरीज को छोड़ते वक़्त जब उपस्थित अधिकारियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका स्वागत तालियों से किया तभी भावुक होकर व्यक्ति ने कहा जिला प्रशासन एवं डॉक्टर की टीम को धन्यवाद जिन्होंने पूरा ख्याल रखा, अच्छे से स्वस्थ होने के लिए मेहनत की।
आवश्यक_सामग्री_के_साथ_स्वस्थहोकर_अपने_घर_लौटे_व्यक्ति प्रशासन द्वारा फल, खजूर, किताब एवं अन्य आवश्यक सामग्री देकर अपने घर के लिए भेजा गया स्वस्थ किये गए व्यक्ति को। उनके बेहतर स्वस्थ की कामना भी की गई कि अपने घर पर स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखेंगे।

घर पर SOP का पालन करना जरूरी है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें उपायुक्त ने सभी से अपील किया कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें। कोरोना को हराने में हम कामयाबी हासिल कर रहे हैं। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं, सामाजिक दूरी बनाकर रखें। सबसे तरीका है कि अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें। जांच में सहयोग करने का भी उपायुक्त ने अपील किया है। बोकारो जनरल अस्पताल के जांबाजों को उपायुक्त का बधाई उपायुक्त मुकेश कुमार ने बोकारो जनरल अस्पताल के डॉक्टरों एवं उनके टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अस्पताल के डॉक्टर पूरी लग्न एवं मेहनत से कार्य कर रहे हैं, जिस प्रकार से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। इन जांबाजों को तहे दिल से बधाई। आपके सहयोग से फिर से स्वस्थ हो रहा है बोकारो, अब मुस्कुराएगा बोकारो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.