BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

चास नगर निगम क्षेत्र के दुकानों को अब बाजार एप्प के माध्यम से कराना होगा निबंधन : एसडीओ

बोकारो : अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह ने चास नगर निगम क्षेत्र के सभी दुकानदारों को बाजार एप्प के माध्यम से ग्राहकों को सामान उपलब्ध कराने का आदेश दिया हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत राशन, दवा, सब्जी, फल तथा दूध दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानों को बाजार एप्प के माध्यम से निबंधन कराना होगा। निबंधन के दौरान दुकानदारों को अपने दुकानों का जीपीआरएस लोकेशन भी देना होगा ताकि आसपास के ग्राहक उस दुकान से आवश्यक सामग्री क्रय कर सके। ग्राहक भी एंड्रॉयड मोबाइल पर बाजार एप्प डाउनलोड करेंगे ताकि दुकान का लोकेशन एवं सामान की उपलब्धता पता कर सके।

ग्राहक के मोबाइल पर एम पास जारी होगा। अनुमंडल पदाधिकारी चास ने बताया कि सामानों का क्रय करने के पश्चात निर्धारित समय के अंदर अपना घर वापस आना होगा। ग्राहकों को उनके एंड्रॉयड फोन पर एम पास जारी किया जाएगा जो 2 घंटों के लिए ही वैध होगा। यदि निर्धारित समय मे क्रय कर वापस नही लौटते है तो नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बोकारो जिला को बचाने हेतु बाजार एप्प से ही समान क्रय करें ताकि कोरोना का लिंक नही बढ़े। अनावश्यक रूप से सड़कों पर हो रही चहलकदमी को कम किया जा सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग को पूरी तरह से पालन करने के लिए यह बाजार एप्प काफी महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.