बोकारो : निजी स्कूल प्रबंधकों के लगातार आग्रह पर उपायुक्त, बोकारो श्री मुकेश कुमार द्वारा लॉक डाउन के दौरान किताब वितरण हेतु स्कूल पर बताना तो था किताब दुकानों को अनुमति दी गई। उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि रंजन सिंह में सभी स्कूल प्रबंधकों तथा किताब दुकानदारों को निर्देश दिया था कि किताब वितरण या बिक्री करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अवश्य करेंगे तथा अभिभावकों को ही किताब प्रदान करने की पहल करेंगे। आज दिनांक 29 अप्रैल 2020 को डीपीएस बोकारो तथा डीएवी सेक्टर 4 द्वारा जिला प्रशासन के आदेशानुसार बच्चों के पाठ्यक्रम की किताबें उनके अभिभावकों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए प्रदान की गई।





Leave a Reply