ब्रेकिंग- जिला पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा एवम पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने वरीय पदाधिकारियो के साथ जिले के नानपुर प्रखंड क्षेत्र मे कोरोना पोजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद बनाये गए कंटेन्मेंट जोन का किया निरीक्षण। पूरे तीन किलोमीटर की दायरे में सभी सरकारी/निजी प्रतिष्ठानो को बन्द करने के साथ-साथ लोगों को घर से निकलने तथा वाहनो के परिचालन को पुर्णत: प्रतिबंधित कर सभी प्रवेश व निकास मार्गों को बैरिकेडिंग कर सील किया गया। उन्होंने कोविड केअर सेंटर का भी किया निरीक्षण। पूरे कंटेन्मेंट जोन के लिए जारी किया गया दिशा निर्देश।




Leave a Reply