Breaking News

मुजफ्फरपुर के SKMCH में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू, 210 बेड की होगी सुविधा, कैंसर मरीजों के लिए भी अलग बिल्डिंग

दीपक कुमार।

बिहार के मुजफ्फरपुर के SKMCH परिसर में बने 150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन किया. जेपी नड्डा ने कई गहन से गहन बीमारियों के इलाज के लिए नवीनतम तकनीक से बने 210 बेड के अस्पताल की शुरुआत की. वहीं कैंसर मरीजों के लिए स्पेशल होमी भाभा कैंसर संस्थान के रेडियोथैरेपी विभाग के बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर के SKMCH परिसर में बने 150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन किया. जेपी नड्डा ने कई गहन से गहन बीमारियों के इलाज के लिए नवीनतम तकनीक से बने 210 बेड के अस्पताल की शुरुआत की. वहीं कैंसर मरीजों के लिए स्पेशल होमी भाभा कैंसर संस्थान के रेडियोथैरेपी विभाग के बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया.वहीं इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार और देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के लगातार कार्य हो रहे हैं, कई एम्स का निर्माण हुआ है, वहीं कई मेडिकल कॉलेज बनाए गए. बिहार के सीमांचल क्षेत्र के कई जिलों में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी. बिहार में ऐसे ऐसे जगह पर मेडिकल कॉलेज बन रहा है जिसके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं था.

इस दौरान जेपी नड्डा ने मंच से संबोधन के दौरान कहा कि अगर आपका वोट सही जगह जाता है तो फिर देश में विकास होगा. उन्होंने कहा कि आपका एक वोट आपके देश का विकास या विनाश करता है. अगर आप इसी गति से देश का विकास चाहते हैं अगर आप चाहते हैं कि देश में इसी तरीके से अस्पताल बने स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो तो फिलहाल जो सरकार है उसे कभी मत बदलिए. वहीं उन्होंने इस दौरान कहा कि एक वक्त था कि बिहार में रजत की सरकार थी तब महिलाए घर से बाहर नहीं निकल सकती थी, लेकिन अब बिहार बदल चुका हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.