मुजफ्फरपुरः गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न जगहों पर मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई। सिद्धि विनायक और सौभाग्य के देवता गणेशजी का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया। गणपति पूजा को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य पंडाल लगाया गया, वहीं शहर के कन्हौली खादी भंडार कैंपस मुजफ्फरपुर में भव्य तरीके से गणपति पूजा की गई।जिसमें करीब 100 सदस्यों की मेहनत और सहयोग से पूजा को सफल बनाया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जमकर जयकारे लगाये और सुख-समृद्धि की कामना की। वही पूजा पंडाल समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं जागरण का भी इंतजाम किया गया है। जहां श्रद्धालु गणपति के दर्शन के साथ साथ पूजा पंडाल का आनंद भी उठा रहें हैं।




















Leave a Reply