Breaking News

सीएम नीतीश पर अखिलेश प्रसाद सिंह का तंज, कहा – इधर-उधर नहीं जाना.. यही बोलकर तो आते-जाते रहते हैं

पटना: सीएम नीतीश ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने ही सीएम ने साफ कर दिया कि वह तीसरी बार आरजेडी-कांग्रेस के साथ जाने की गलती नहीं करेंगे. अब बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंहने इसको लेकर उन पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ईश्वर मुख्यमंत्री को सदबुद्धि दें. बिहार के लोगों का भला करें, बाकी तो सब बात बनाना है.

कांग्रेस के अध्यक्ष ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर बार इसी तरह की बातें करते हैं, इसलिए उनकी इन बातों का कोई मतलब नहीं है. अखिलेश सिंह ने कहा कि सीएम को लोगों की बदहाली खत्म करने के लिए काम करना चाहिए, आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए. इस पर सीएम को बोलना चाहिए लेकिन इधर नहीं जाना-उधर नहीं जाना बोलते रहते हैं, यही बोलकर वह हमेशा आते-जाते रहते हैं.

उन्होंने कहा कि ईश्वर उनको सदबुद्धि दें. बिहार के लोगों का भला करें, बाकी तो सब बात बनाना है. बिहार तो भगवान भरोसे चल रहा है. लोगों की बदहाली खत्म करें, आमदनी बढ़ाने का उपाय करें. इस पर नीतीश कुमार को बोलना चाहिए तो इधर नहीं जाना-उधर नहीं जाना. यही बोलकर तो आते-जाते रहते हैं.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.