BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

मोतिहारी: पढ़ाई जारी रखने के लिए दो छात्रों ने बच्चे को किया किडनैप, पुलिस ने किया गि’रफ्तार…

मोतिहारी-पढ़ाई जारी रखने के लिए दो छात्रों ने बच्चे को किया किडनैप

मोतिहारी जिले के दरपा थाना क्षेत्र स्थित दरपा गांव से 27 अप्रैल को फिरौती के लिए अपहृत किए गए शिक्षक के बेटे को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ब’रामद कर लिया है. साथ ही एक महिला समेत दो अ’पहरणकर्त्ताओं को भी पुलिस ने गिर’फ्तार किया है. अपहरणकर्त्ताओं ने अपहृत बच्चे के परिजन को फोन कर दस लाख की फि’रौती मांगी थी.

एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि दरपा गांव के रहने वाले नियोजित शिक्षक के सात साल केे बेटे किशन कुमार का 27 अप्रैल को अपहरण हो गया था. उन्होंने कहा कि इसके बाद अ’पहृत बच्चे के पिता ने थाना में आवेदन दिया था. उसके बाद वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया गया और बच्चे को नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर से बरामद कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि एक महिला समेत दो अप’सरणकर्त्ताओं को भी गिर’फ्तार किया गया है.

एसपी के अनुसार गिर’फ्तार किए गए अपहरणकर्त्ताओं ने इंटर के फाइनल इयर की इसी साल परीक्षा दी थी. उनलोगों ने पूछताछ में बताया कि आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए बच्चे का अपहरण किया है. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने किशन कुमार को फ्रूटी पिलाने का प्रलोभन देकर साइकिल पर बिठा लिया और साइकिल से ही किशन का अपहरण करने के बाद उसे लेकर मोतिहारी शहर पहुंच गए. जिसे एक मकान में छुपा कर रखे हुए थे. एसपी ने आगे कहा कि अ’पहरणकर्त्ताओं ने किशन के पिता से दस लाख की फिरौती मांगी थी. लिहाजा मोबाइल सर्विलांस के आधार पर किशन को मुक्त कराया गया और अपहरणकर्त्ताओं की गि’रफ्तारी हुई.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.