BIHARBreaking NewsNationalSTATE

शिक्षा मंत्री ने प्राइवेट स्कूलों को तीन माह तक फीस नहीं लेने का दिया आदेश, कहा- अभिभावक फीस देने में सक्षम नहीं..

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सरकार लगातार ऐहतियात बरत रही है. लॉकडाउन के  बीच बंद स्कूलों के लेकर सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है.

झारखंड में कोरोना वायरस के प्र’कोप के बीच निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत दी है. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो ने इस संबंध में विभाग द्वारा तैयार किये गये प्रस्ताव को मंगलवार को स्वीकृति दे दी है.

शिक्षा मंत्री ने फिलहाल राज्य के निजी विद्यालयों में तीन माह तक किसी प्रकार के शुल्क लेने पर रोक लगा दी है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने निर्देश दिया है कि कोरोना सं’कट के दौरान अभिभावकों पर शुल्क के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाये. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को किसी प्रकार की सुविधा से वंचित नहीं किया जाये. इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री ने कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है. कमेटी इस मामले में पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी. कमेटी को एक माह के अंदर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है. इसी के आधार पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.