Breaking News

जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की हुई शुरुआत

सीतामढ़ी।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका मध्य विद्यालय सीतामढ़ी में किया गया। जिसमे सिविल सर्जन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, एसएमसी यूनिसेफ, यूएनडीपी, एवं एविडेंस एक्शन के अजय कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने कहा की इस कार्यक्रम मे 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को दवा खिलाया जाता है। इसमें एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जायेगी। यह दवा चबा कर खाना है। जिससे शरीर में कृमि से सुरक्षा होगी। इस दवा के खाने से खून की कमी, भूख न लगना, पेट मे दर्द, उल्टी और दस्त, कुपोषण, बेचैनी एवं वजन में कमी जैसी बीमारी से बचाव होता है। सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रसाद ने बताया की एनीमिया के कारण प्रत्येक वर्ष बहुत किशोरों की जान जाती है। इससे बचाव के लिए एनीमिया जांच करवा कर बच्चों को आयरन की टैबलेट दी जानी है। कार्यक्रम का सम्बोधन डॉ जेड जावेद अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सीतामढी ने भी किया उन्होंने एल्बेंडाजोल के फायदे को विस्तार पूर्वक बताया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.