Breaking NewsCelebritiesENTERTAINMENT/FILM

इरफान खान के नि’धन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दु’ख, बोले- उनका जाना सिनेमा जगत और रंगमंच के लिए बड़ी क्ष’ति

बॉलीवुड ऐक्टर इरफान खान नहीं रहे. 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. बस यादें और फिल्में छोड़ गए हैं. वो लंबे समय से कैं’सर से जूझ रहे थे. 28 अप्रैल को कोलोन इन्फेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट किया गया था. उनके जाने पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति से जुड़े तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है. खुद पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. लिखा-इरफान खान का नि’धन सिनेमा और थिएटर जगत के लिए एक क्षति है. उन्हें उनके बहुमुखी प्र’दर्शन के लिए याद किया जाएगा. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और उनके प्रशंसकों के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.

25 अप्रैल को इरफान की मां सईदा बेगम का जयपुर में देहांत हो गया था. वो 95 साल की थीं. मौ’त की वजह उम्र संबंधी दि’क्कतें बताई जा रही थीं. इरफान देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए. 2018 में इरफान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर डायग्नोज़ हुआ था. एक साल तक लंदन में इलाज कराने के बाद वो फरवरी, 2019 में इंडिया लौटे थे. लौटते ही वो अपनी फिल्म ‘अंग्रेज़ी मीडियम’ की शूटिंग में लग गए. हालांकि फिल्म जब ऑनलाइन रिलीज़ होने को आई, तो इरफान ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो इस फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. क्योंकि वो पूरी तरह से रो’गमुक्त नहीं हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.