Breaking NewsEDUCATIONJHARKHAND

बड़ी खबर: झारखंड में 15 जून से खुल जाएंगे स्कूल, विद्यालय में 2 घण्टे ज्यादा होगी पढ़ाई..बिहार में क्या होगा ?

कोरोना वायरस इस संक्रमण से बचाव को लेकर जारी लॉक डाउन के बीच झारखंड के शिक्षा मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है उन्होंने कहा है कि राज्य में 15 जून से विद्यालय होली की तैयारी है लॉक डाउन में स्कूल बंद रहने की वजह से पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए शनिवार को ही पूरा दिन विद्यालय को संचालित किया जाएगा। इतना ही नहीं विद्यालय संचालन की अवधि में भी 2 घंटे की बढ़ोतरी की जाएगी।

शनिवार को भी चलेगा फूल डे स्कूल…
गौरतलब है कि कोरोनावायरस महामा’री के प्र’कोप को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है। वहीं तमाम सरकारी और प्राइवेट स्कूल कॉलेज भी बंद हैं। लगातार निजी स्कूलों में जहां सीबीएसई के निर्देश पर ऑनलाइन क्लास किए जा रहे हैं तो वहीं सरकारी स्कूलों में इसकी अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। लेकिन इसी बीच झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महत्व है कहा है कि राज्य में 15 जून से विद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है झारखंड महत्व है जगरनाथ महतो ने बुधवार को शिक्षक केंद्रीय शिक्षा मंत्री पोखरियाल निशंक से हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान इसकी जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया है कि लॉक डाउन के दौरान हुई पढ़ाई की क्षति को देखते हुए पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए शनिवार को भी विद्यालय को पूरे दिन चलाया जाएगा ।वहीं विद्यालय संचालन की अवधि में भी 2 घंटे की बढ़ोतरी की जाएगी।

बिहार में कब खुलेगा स्कूल
अब सबसे बड़ा सवाल है कि बिहार में सरकारी और निजी स्कूलों को कब खोला जाएगा? फिलहाल इस बाबत किसी तरह की बात सामने नहीं आई है। लॉक डाउन टू के दूसरे चरण 3 मई को पूरा होने के बाद ही संभव है बिहार में विद्यालयों और कॉलेजों के खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है। क्योंकि सबको पता है कि बिहार के मुख्यमंत्री लॉक डाउन को लेकर लगातार अपने पड़ोसी राज्यों से अलग राय रख रहे हैं। यहां तक कि कोटा में फंसे बच्चों को लाने पर भी भारी विवाद होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने बच्चों को लाने का आदेश नहीं दिया है। कुल मिलाकर 3 मई के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि बिहार में स्कूलों और कॉलेजों को कब तक खोला जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.