BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

BreakingNews: सीतामढ़ी में मिला कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव, DM ने की पुष्टि…

Sitamarhi Coronavirus News Update: सीतामढ़ी जिला भी कोरोना संक्रमण (Coronavirus) का शि’कार हो गया है। जिले के नानपुर प्रखंड में कोरोना वायरस का पहला संक्रमित (corona positive) मरीज पाया गया है। जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को गाजियाबाद से जिला प्रशासन गाजियाबाद के आपातकालीन पास पर वह आया था। 26 अप्रैल को ही जिले के रुन्नीसैदपुर में कोरलैहिया बॉर्डर पर उसकी स्क्रीनिंग हुई थी। तुरंत उसे कोरलैहिया से सीधे क्वारंटाइन कैंप भेजा गया। उसी दिन उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। 28 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

हालांकि, डीएम ने उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आम लोगों से भयभीत नहीं होने की अपील भी की है। कहा कि हर चुनौती से सामना करने में जिला प्रशासन सक्षम है। आम लोगों को इसमें सहयोग करने की आवश्यकता है। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल (Srikrishna Medical College And Hospital) (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर के डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी (Department of Microbiology) ने उसके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट दी है।

उत्तर बिहार के जिलों में धीरे धीरे पांव पसार रहा कोरोना

उत्तर बिहार में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को सीतामढ़ी में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। वहीं सोमवार को दो नए जिलों में कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए। इसमें मधुबनी के पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, दरभंगा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पहले पूर्वी चंपारण जिले के पांच लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Input: Jagran

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.