Breaking News

गायघाट विधायक सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर सौंपा ज्ञापन

(DEEPAK KUMAR)

पटना अशोक चौधरी जी से गायघाट विधायक निरंजन राय जी दिनांक 29 जुलाई 2024 को ही मिलकर पिलखी पुल चौक से तेपरी-सैदपुर जाने वाली अत्यंत जर्जर सड़क का तत्काल मोटरेबल/मरम्मती कराने और पूर्व से (upgradation) उन्नयन योजना के तहत उक्त चयनित सड़क जो लगभग 15 करोड रुपए की लागत राशि से निर्माण हेतु स्वीकृत थी उस सड़क को रद्द कर दिया गया। उसे अबिलंब निर्माण कराने के संबंध में मिलकर पत्र के साथ अन्य सभी कागजात उनसे मिलकर दिया था।लेकिन मोटरेबल/मरम्मती कार्य नहीं शुरू कराया गया और चुकी श्रावण का महीना है इसी रास्ते से चलकर हजारों कांवरिया श्रद्धालु मतलूपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। बावजूद इसके सड़क का मोटरेबुल/मरम्मती कार्य शुरू नहीं किया गया इसके विरोध में कल दिनांक 06 अगस्त 2024 को एकदिवसीय महाधरना कार्यक्रम किया गया था।आज कुछ बहरूपिये दिखाने चलें हैं कि हम जाकर माननीय मंत्री जी से मिले हैं। यह सड़क जो टू-लेन सड़क बनना था उसे कैंसिल कर दिया गया। मधुरपट्टी-भटगामा पुल कैंसिल कर दिया गया और भी कई चयनित पुल और सड़कें कैंसिल कर दी गई तब कहां थे और अब जब जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन की शुरुआत कर दी है तब ये बाहवाही लेना चाहते हैं। बांद्रा की महान जनता सब समझती और सब जानती है, एक-एक का हिसाब होगा और सड़क का निर्माण होकर रहेगा, नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.