(DEEPAK KUMAR )
मुजफ्फरपुर के गायघाट में विस्फोटक पदार्थ में ब्लास्ट से पांच बच्चे झुलस गए। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। आपको बताते चलें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बोआरीडीह पंचायत के मुनी कल्याणा गांव का है। जहाँ विस्फोटक पदार्थ ब्लास्ट होने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। वही इस घटना में 5 बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं।पुरे मामले को लेकर गायघाट पीएचसी प्रभारी दीप नारायण दीपक ने बताया कि पांच बच्चे झुलसे हुए हालत में पीएचसी में पहुंचें है जिनका इलाज किया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा की गायघाट थाना क्षेत्र में पांच बच्चे यूट्यूब पर देखने के बाद पटाखे के बारूद को और माचिस की तिल्ली को रखकर एक नए पटाखे के निर्माण करने की सोच रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। फिलहाल सभी बच्चे आंशिक रूप से जख्मी है। उनका गायघाट पीएससी में इलाज चल रहा है।








Leave a Reply