(DEEPAK KUMAR)
आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान के तहत जिले में 18 जुलाई से मिशन मोड में आयुष्मान कार्ड निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प़्रभात कुमार ने लक्ष्मण नगर और कमरथु पंचायत साथ ही गायघाट पीएचसी में जाकर निरीक्षण कर क्षेत्र भ्रमण किया गया एवं पदाधिकारी व कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्ड निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद पदाधिकारी को कहा कि अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड निर्माण करवाना सुनिश्चित करें।
प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार से कहां कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए योग्य पात्र लाभुकों की पहचान करते हुए शत-प्रतिशत लाभुकों का आयुष्मान कार्ड निर्माण करवाना सुनिश्चित करें तथा माईकिंग भी कराने का निदेश दिया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए बताया गया कि आयुष्मान कार्ड केंद्र सरकार की एक बहुलक्षित योजना है जिसके अंतर्गत योग्य पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड निर्माण कराया जाता है जिससे वह 5 लाख तक प्रतिवर्ष मुफ्त इलाज की सेवा किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल से प्राप्त कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि लाभ प्राप्त करने हेतु परिवार के प्रत्येक सदस्यों का आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है।मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार, युवा समाजसेवी सुमित यादव समेत कई लोग मौजूद थे ।








Leave a Reply