Breaking News

तनिष्क शोरूम में लूट मामले में पुलिस और STF ने की कार्रवाई, कुख्यात बिट्टू सिंह के लॉज-ससुराल में रेड

DEEPAK KUMAR

तनिष्क शोरूम में हुई लूट मामले को लेकर पुलिस और STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बिट्टू सिंह के लॉज और ससुराल में 2 छापेमारी की है। पुलिस और STF की ज्वाइंट रेड के.हाट थाना के प्रभात कॉलोनी स्थित लॉज और ससुराल में तकरीबन 2 घंटे तक चली। रेड सदर डीएसपी पुष्कर कुमार के नेतृत्व में की गई है। रेड के दौरान पुलिस ने हर एक कमरे का कोना-कोना खंगाला और हर एक से कड़ी पूछताछ की।

जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ ने बताया कि बिट्टू सिंह के प्रभात कॉलोनी स्थित ससुराल से चंदन कुमार उर्फ प्रिंस के केस से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। प्रिंस पटना के बेऊर जेल में बंद है। पटना के बेऊर जेल से लूट की साजिश रचने वालो में प्रिंस भी शामिल था। बिट्टू सिंह के ससुराल से मिले प्रिंस के केस से जुड़े दस्तावेज ने दोनों की नजदीकियों को भी स्पष्ट कर दिया है।

26 जुलाई को हुई थी लूट

बता दें कि बीते 26 जुलाई को सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम में 6 की संख्या में आए बदमाशों ने 3 करोड़ 70 लाख की बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कुछ ही दिन बाद लूटकांड में शामिल लाइनरों को पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा। इसके बाद लाइनरों ने बेऊर जेल में लिखी गई लूटकांड की पटकथा से पर्दा उठाया।

इस मामले में चौकाने वाले खुलासे करते हुए एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने वर्मा ने बताया था कि तनिष्क शोरूम से हुई 3 करोड़ 70 लाख की डायमंड लूट की साजिश लूट की वारदात से 2 माह पहले ही पटना के बेउर जेल में लिखी गई थी। इस लूटकांड की स्क्रिप्ट पटना के बेऊर जेल में बंद बदमाश सुबोध सिंह ने पूर्णिया के कुख्यात बिट्टू सिंह और जेल में बंद अन्य साथियों के साथ मिलकर लिखी थी। जिसके बाद बिट्टू सिंह ने ही स्थानीय स्तर पर अपने गुर्गे में शामिल लड़को को इस काम में लगाया था। प्लांड तरीके से उनके इशारे पर बदमाशों ने तनिष्क शोरूम में डायमंड लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस और STF की ये रेड तकरीबन 2 घंटे तक चली।

कड़ी पूछताछ भी की गई

एसपी ने बताया था कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि के.हाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड स्थित बिट्टू सिंह, अभिमन्यु सिंह और चुनमुन झा के ठिकानों पर स्थानीय और बाहरी बदमाशों ने स्थानीय स्तर पर डायमंड लूट की साजिश तैयार की थी। इसके बाद सदर SDPO पुष्कर कुमार के नेतृत्व में के.हाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी और हाउसिंग कॉलोनी स्थित ससुराल में पुलिस और एसटीएफ की जॉइंट रेड की गई। रेड तकरीबन 2 घंटे तक चली। रेड के दौरान पुलिस ने कमरे के कोने-कोने को खंगाला और लॉज और ससुराल में मौजूद लोगों से कड़ी पूछताछ की।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.