Breaking News

नीट पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान का मेडिकल छात्र गिरफ्तार

पटना: नीट पेपर लीकमामले में केंद्रीय जांच एजेंसी की गिरफ्त में आए छात्र का नाम संदीप कुमार बताया जा रहा है. संदीप राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला है और वो भी मेडिकल छात्र है. सूत्रों के मुताबिक उसे पेपर सॉल्व करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. संदीप की गिरफ्तारी पटना से हुई है. सीबीआई ने पूछताछ के लिए संदीप को दफ्तर में बुलाया था. जहां पूछताछ में संदीप ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया

नीट पेपर लीक मामले में अभी तक सीबीआई ने 9 एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार किया है. संदीप को सीबीआई ने गिरफ्तार करके पटना सिविल कोर्ट की एक विशेष अदालत में विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी रिंकू के समक्ष पेश किया है. जहां सीबीआई ने संदीप के 7 दिनों की रिमांड की मांग की लेकिन कोर्ट ने सीबीआई को संदीप के 5 दिनों का रिमांड दिया है.

संदीप को सीबीआई ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. संदीप ने भी अन्य मेडिकल छात्रों के साथ हजारीबाग में 5 मई की परीक्षा से पहले नीट का प्रश्न पत्र सॉल्व किया था. इसी सॉल्व पेपर को संजीव मुखिया गिरोह के रॉकी और अन्य माफियाओं ने बिहार-झारखंड में अपने साथियों को भेजकर अभ्यर्थियों को रटवाया था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.