Breaking News

‘ग्रुप टिचिंग-रिसोर्स रूम सेटिंग का महत्‍व’ विषय पर तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय स्‍तर सी.आर.ई सेमीनार का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर। रानी लक्ष्‍मीबाई महिला विकास समिति सफल स्‍पेशल स्‍कूल, के तत्‍वाधान में भारतीय पुनर्वास परिषद्, भारत सरकार, नई दिल्‍ली से मान्‍यता प्राप्‍त ‘’ग्रुप टिचिंग-रिसोर्स रूम सेटिंग का महत्‍व’’ विषय पर दिनांक 26 जुलाई 2024 को सुवह 10 बजे से तीन दिवसीय सी.आर.ई. (सतत पुनर्वास शिक्षा) राष्‍ट्रीय स्‍तर सेमिनार का आरंभ सफल सेमिनार हॉल, रामदयालु नगर, मुजफ्फरपुर, बिहार में किया गया है। यह तीन दिवसीय सेमिनार 28 जुलाई 2024 तक चलेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन कराने का मुख्‍य उद्देश्‍य आर.सी.आई. से रजि० प्रोफेशनल, विशेष शिक्षक, दिव्‍यांगजन विशेषज्ञ को समय समय पर उनके ज्ञान का उन्‍नयन करना है। इस कार्यक्रम का समापन कसल दिनांक 28 जूलाई 2024 को अपराहण 3 बजे किया जायेगा।

आज दिनांक 27 जुलाई 2024 के राष्‍ट्रीय स्‍तर सेमिनार में वक्‍ता श्रीमति शिवानी कुमारी (प्रोफेशनल), श्री राजेश कुमार (प्रोफेशनल), श्रीमति उषा मनाकी (कोऑर्डिनेटर), श्री सुगन्ध नारायण प्रसाद (प्रोफेशनल), श्री लक्ष्‍मीकान्‍त कुमार (प्रोफेशनल) संतोष कुमार सिन्‍हा आदि ने दिव्‍यांगजनों के लिए ‍ग्रुप टीचिंग – रिसोर्स रूम सेटिंग का महत्‍व के बारे में प्रकाश डाला। ग्रुप टीचिंग का महत्‍व, आवश्‍यकता, प्रभाव एवं कार्य प्रणाली के बारे में बताया।

कल के कार्यक्रम में आप सभी प्रेस बन्‍धु सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम विवरण:-
कार्यक्रम – तीन दिवसीय सी.आर.ई. (सतत पुनर्वास शिक्षा) राष्‍ट्रीय स्‍तर सेमिनार का समापन
दिनांक : 28 जूलाई 2024 (रविवार)
समय : अपराहण 3 बजे
स्‍थान: सफल सेमिनार हॉल, रामदयालु नगर, मुजफ्फरपुर, बिहार – 842002
भवदीय
उषा मनाकी
कोर्स कोऑर्डिनेटर
रानी लक्ष्‍मीबाई महिला विकास समिति
मुजफ्फरपुर (बिहार)

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.