Breaking News

गायघाट: राजद सुप्रीमों लालू यादव का जगह-जगह स्वागत

(DEEPAK KUMAR)

गायघाट । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का शनिवार की दोपहर दरभंगा के बिरौल सुपौल जाने के दौरान मुजफ्फरपुर जिले क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय राजद, कांग्रेस नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस गायघाट के दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर बेनीबाद राजा लाइन होटल के समीप राजद आपदा प्रबंधन के प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लालू के इंतजार में कड़ी धूप में लगभग घंटों विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ता सड़क पर डटे रहे। दिन के लगभग एक बजे उनका काफिला पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फूल-मालाओं से इनका भव्य स्वागत किया।

बता दें कि पटना से दरभंगा जाने के क्रम में हाजीपुर के भगवानपुर में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को स्वागत किया गया। लालू प्रसाद विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए पटना से दरभंगा जा रहे हैं। वैशाली के भगवानपुर में कोलकाता में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उनके साथ पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, समीर महासेठ और पार्टी के वरीय नेता रथ में सवार होकर दरभंगा के लिए रवाना हो गए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.