बैंक ऑफ बड़ौदा, मुजफ्फरपुर क्षेत्र द्वारा दिनांक 20.07.2024 को अपने बैंक का 117वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस महोत्सव की शुरुवात क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर तथा क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ‘GREEN EARTH DRIVE’ के तहत एक Walkathone कार्यकम का आयोजन किया गया साथ ही ग्रीन अर्थ ड्राइव के अंतर्गत क्षेत्र मे कार्यरत हर एक कर्मचारी द्वारा एक फलदार वृक्ष लगाया गया।
क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा अपने बैंक के 117 वां स्थापना दिवस के अवसर पर अशोका अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर तथा ASG अस्पताल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख श्री तबरेज हैदर जी ने स्टाफ सदस्यों को संबोधित किया तथा बैंक की 117 वर्षगांठ की थीम “विश्वास के साथ बेहतर कल की बात ” पर चर्चा करते हुये बैंकिंग के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरणा दी।

इस मौके पर उपस्थित उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री शशांक जी ने बैंक की प्राथमिकताओं पर चर्चा किये।
इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा परिवार के सेवानृवित कर्मचारियों को क्षेत्रीय कार्यालय में सादरपूर्वक आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा मुजफ्फरपुर क्षेत्र के शाखाओं द्वारा विभिन्न स्कूलों में पंखा, कुर्सी, टेबल, कॉपी, कलम आदि प्रदान किया गया ।








Leave a Reply