Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर गंडक बराज का किया निरीक्षण

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज और पश्चिम चंपारण के हवाई सर्वे के बाद वाल्मीकि नगर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकि नगर गंडक बराज का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ मंत्रणा की।CM नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत भी थे। CM ने कंट्रोल रूम के साथ फाटकों का भी निरीक्षण किया और साथ ही गंडक बराज का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि बिहार में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है लिहाजा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गये हैं। उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ की आशंका के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को तुरंत दिशा-निर्देश दिए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंडक नदी के जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर का भी हवाई सर्वेक्षण किया है। इस हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ एक अहम मीटिंग करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.