Breaking News

बीएड का रिजल्ट घोषित, हाजीपुर की प्रीति अनमोल टॉपर

पटना: ललित नारायण मिथिला विवि (एलएनएमयू) ने सोमवार को दो वर्षीय बीएड व शिक्षा शास्त्री की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी- बीएड 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। हाजीपुर की प्रीति अनमोल ने 102 अंकों के साथ परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

बांका के कुणाल सिंह एवं बाढ़, पटना के बुल्लू कुमार 100 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। सीईटी-बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने सीईटी-बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम जारी किया है। दो वर्षीय बीएड में 94.98 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। वहीं शिक्षा शास्त्री में 90.49 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अगला शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपना लॉग-इन आईडी और लेख पासवर्ड डालकर परिणाम देख सकते हैं।

राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक मेहता ने बताया कि दो वर्षीय बीएड के लिए 189568 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 180050 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सफल अभ्यर्थियों में 88218 महिला और 91832 पुरुष शामिल हैं। शिक्षा शास्त्री के लिए 284 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 257 सफल रहे। इनमें 70 महिला एवं 187 पुरुष शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.