Breaking News

अपराध पर तेजस्वी यादव को गिरिराज सिंह का दो टूक

पटना: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं. सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही डबल इंजन की सरकार है? अब इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव को दो टूक में जवाब दे दिया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 90 के दशक को याद कर लें और चोर चोरी के खिलाफ बोले तो अच्छा नहीं लगता है.

गिरिराज सिंह ने आरजेडी के शासनकाल को याद दिलाया और पलटवार किया. इससे पहले भी गिरिराज सिंह लालू-राबड़ी के राज पर बरसते आए हैं. जैसे ही तेजस्वी यादव के उठाए जा रहे सवाल पर उनसे पत्रकारों ने प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने पलटवार में करारा जवाब दिया.

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार डबल इंजन की सरकार को घेरने में लगे हैं. एक्स पर पोस्ट कर बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं का बुलेटिन जारी कर रहे हैं. आए दिन हो रही हत्या, लूट और रेप जैसी घटनाओं पर वह सरकार को घेर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.