गुजरात कांग्रेस (Gujarat Congress) के वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन शेख (Badruddin Shaikh) का रविवार की रात नि’धन हो गया वह कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित थे। इलाज के लिए वह पिछले कुछ दिनों से एसवीपी अस्पताल में भर्ती थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा की आज मेरे पास शब्द नहीं है बदरुद्दीन भाई गुजरात कांग्रेस के मजबूत पिलर माने जाते थे। कांग्रेस नेता बदरुद्दीन को मैं पिछले 40 वर्षो से जानता हूं जब वे यूथ कांग्रेस में थे। वह गरीब जनता के लिये लगातार काम कर रहे थे और वहीं से उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ।
बता दें की बदरुद्दीन शेख बेहरामपुरा से कांग्रेस के कोर्पोरेटर थे। वह गुजरात कांग्रेस में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उन्हें 15 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के कारण एसवीपी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करवाया गया था। इससे पहले उन्हें कुछ दिनों के लिये क्वारंटाइन में भी रखा गया था।



Leave a Reply