BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

बड़ी खबर: जल्द हो सकते हैं CBSE के 10वीं और 12वीं के एक्जाम, जानिए सरकार ने क्या लिया है फैसला…

कोरोना वायरस के संक्रमण से हालत के सुधरते ही सरकार सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा करवाएगी. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरिवाल निशंक ने कहा है कि जैसे ही हालात सामान्य होते हैं सरकार सबसे पहले 10वीं और 12वीं की परीक्षा करवाएगी.

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पिछले महीने कुल 83 पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं बीच में ही स्थगित करनी पड़ी थीं. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरिवाल निशंक ने कहा है कि इनमे से 29 मूल विषयों की ही परीक्षाएं कराई जाएगी. बाकि विषयों में स्कूल छात्रों को आंतरिक आंकलन के जरिए अंक देगी.

10 पहले दी जाएगी सूचना
सरकार ने कहा है कि वो 10 दिन पहले इसकी सूचना सभी पक्षों को देगी और 29 बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाएगी. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरिवाल निशंक ने बताया कि सीबीएई के स्कलों मे क्लास 1 , 8, 9 और 11वीं तक के स्टूडेंट को अगली क्लास में प्रमोट कर दिया गया है.

Input: News 4nation

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.