Breaking News

कोर्ट मैरिज के साथ सोनाक्षी की शादी में फॉलो हुए हिंदू-रीति रिवाज?

मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कोर्ट मैरिज की है. इस दौरान उनके पेरेंट्स भी कपल के साथ मौजूद रहे. यह कोर्ट मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा वाले घर में हुई. इसके बाद दादर के बैस्टियन में रिसेप्शन का आयोजन किया गया. जहां रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक न के बराबर दिखी है. सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने प्री-वेडिंग फंक्शन को हिंदू रीति-रिवाजों से शुरू किया, जिसमें जहीर की फैमिली ने बराबर पार्टिसिपेट किया.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान पूजा-पाठ के पंडितों को बुलाया गया था, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा की फैमिली शामिल हुई. एक पंडित ने सोनाक्षी और जहीर की शादी पर खुशी जताते हुए दोनों को शुभकामनाएं भी दीं. अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसे जहीर की करीबी दोस्त और मुंहबोली बहन और इंटिरियर डिजाइनर ने शेयर किया है.

जहीर इकबाल की मुंहबोली बहन ने निभाई रस्म

जहीर इकबाल की मुंहबोली बहन और इंटिरियर डिजाइनर का नाम जन्नत वसी लोखंडवाला है. वह एक रिवाज को निभा रही हैं. जहीर और सोनाक्षी सिन्हा एक सोफे पर बैठे हैं. दोनों के गले में फूलों की मालाएं हैं. जन्नत पहले सोनाक्षी के पास जाती हैं और रस्म निभाती है, फिर उन्हें गले लगाकर जहीर के पास चली जाती हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.