Breaking News

अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच, तो भारत का क्या होगा?

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 8 में भारत का सामना आज रात ऑस्ट्रेलिया की टीम से होना है. यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए बेहद अहम है. इस मुकाबले के नतीजे से सेमीफाइनल के समीकरण पर असर पड़ने वाला है. भारतीय टीम ने सुपर 8 में लगातार दो मैच जीते हैं फिर भी उसका आगे बढ़ना पक्का नहीं है. ऑस्ट्रेलिया को 1 जीत मिली है और 1 हार लेकिन वह भी सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है. आज के मैच पर बारिश का साया है और अगर यह मैच रद्द हो गया तो किसको फायदा मिलेगा इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं.

भारतीय टीम ने अब तक आईसीसी टी20 विश्व कप में शानदार खेल दिखाया है. सुपर 8 में पहले अफगानिस्तान को हराया और फिर बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की. टीम इंडिया के पास 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट भी सबसे बेहतर है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली थी लेकिन अफगानिस्तान ने उसे हराकर जोरदार झटका दिया. अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे भारत को बड़े अंतर से हराना होगा. इस मैच के बाद अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले के नतीजे का इंतजार करना होगा.

भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 में लगातार दो मुकाबले जीते हैं. अफगानिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत दर्ज की थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया तो दोनों टीम में एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे. ऐसा होने पर इसका फायदा भारत को मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया के पास 2 अंक हैं जबकि भारत ने 4 अंक हासिल किए हैं. अंक बांटे जाने पर भारत के पास 5 अंक हो जाएंग और वो सीधा सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगा. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम के 3 अंक होंगे और उसे अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.