Breaking News

जो टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रहा है, किसी टीम के साथ ना हो

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल की जंग और भी रोचक हो चली है. अब तक सुपर 8 में से सिर्फ 1 टीम की जगह पक्की हुई है. इंग्लैंड की टीम ने अमेरिका के खिलाफ 10 विकेट की धमाकेदार जीत से अपने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में खेलने वाली है. आईसीसी ने इस बार ऐसा शेड्यूल बनाया जिसमें कंगारु टीम को लगातार दो दिन में दो मैच खेलना पड़ रहा है. टीम को आराम करने का मौका नहीं मिलने वाला.

सुपर 8 के मुकाबले 25 जून को खत्म हो जाएंगे. अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले के साथ ही सेमीफाइनल की सारी टीमें पक्की हो जाएंगी. ग्रुप 1 में शामिल चारों टीमों में से भारत का दावा सबसे ज्यादा मजबूत लग रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा. इस हार के बाद उसे भारत को बड़े अंतर से हराना होगा वर्ना उसके सेमीफाइनल की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी. टीम के सामने सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि उसे लगातार दूसरे दिन मैच खेलना पड़ा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.