BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने किया चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया…

बोकारो/चन्द्रपुरा : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के निदेशानुसार वरीय पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री जेम्स सुरीन व प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रपुरा श्री सुदर्शन मुर्मू ने आज चंद्रपुरा प्रखंड के तारमी पंचायत क्षेत्रो के अलावे अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया।सुखाराशन का वितरण भ्रमण के दौरान उक्त ग्रामीण क्षेत्रो में जरूरतमंद लोगो को सुखा राशन (चूड़ा, चना तथा गुड़) का वितरण किया। साथ ही लोगो की समस्या भी सुना व उसका निदान भी किया।

उन्होंने लोगो को अपने-अपने घरों में रहने की अपील की तथा अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।दालभात केंद्रएवं मुख्यमंत्रीदीदी किचन का निरीक्षण जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री जेम्स सुरीन के उक्त क्षेत्रो में मुख्यमंत्री दीदी किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से प्रदान किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता तथा केंद्र पर साफ-सफाई का जायजा भी लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.