Breaking NewsJHARKHANDRANCHI

बड़ी खबर: झारखंड में बढ़ी कोरोना कि रफ़्तार, आज मिले 15 नए मामले, कुल संख्या हुई 82…

राँची : झारखंड में आज 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज कि पुष्टि हुईं है । इन नये मरीजों के मिलने के बाद राज्य में अब कुल 82 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. नये मरीजों में रांची सदर अस्पताल में निविदा पर कार्यरत एक नर्स है जो शहर के लोवाडीह में रहती है. पिस्का मोड़ के पास बांस टोली में रहने वाला एक युवक है जो जिला परिषद में ड्राइवर है. इसकी ड्यूटी गुरुनानक स्कूल में बनाये गये कोरोना बेस कैंप में लगी थी.

यह अपने टाटा सूमो में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर घूमता था. इस 22 वर्षीय युवक को पत्नी और बच्चे के साथ रिम्स लाया गया है. इसके अलावा एक 21 साल का मजदूर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो गुरुनानक स्थिति बेस कैंप में ही मजदूरी करता था. यह गया का रहने वाला है और बेस कैंप में ही रह रहा था.
दो मरीज गढ़वा के हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.