BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आए 15 लोगो का रिपोर्ट आया नेगेटिव…

बोकारो : कोरोना केस से स्वस्थ होने के बाद कल बोकारो जेनरल अस्पताल से चार लोगों को छुट्टी दी गई थी। उपायुक्त मुकेश कुमार समेत जिला के अधिकारियों तथा अस्पताल के निदेशक तथा उनकी टीम ने ताली बजाकर ठीक हुए मरीजों का स्वागत किया गया था। जो बोकारो के लिए एक सुखद समाचार रहा। उसी क्रम में आज 15 संभावित का जांच रिपोर्ट प्राप्त हुआ जो सुखद अनुभूति दी॥ उपायुक्त ने कहा कि हाल के दिनों में धनबाद जिला के एक कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उस व्यक्ति का ट्रैवलिंग हिस्ट्री बोकारो जिला से जुड़ा था। उसी आधार पर बोकारो जिला के 15 लोगों को क्वॉरेंटाइन करते हुए उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसका रिपोर्ट निगेटिव आया है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अनिवार्य रूप से करना होगा। सभी को लॉक डाउन में ही रहना होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.