बोकारो : बोकारो पुलिस द्वारा चलाये गए विशेष वाहन जांच के दौरान लॉक डाउन के समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करने पर वाहन मालिकों के खि’लाफ कार्र’वाई की गई। ज्ञात हो कि लॉक डाउन के दौरान दो पहिया वाहन में मात्र एक व्यक्ति तथा चार पहिया वाहन में वाहन चालक के अलावा एक व्यक्ति ही सफर कर सकता है। पुलिस अधीक्षक को लगातार ऐसी सूचना मिल रही थी कि बोकारो के कई क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से वाहन के माध्यम से लोग सड़कों पर निकल रहे हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में आज जिले के अलग-अलग प्रखंडों तथा क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान सड़कों पर चलाया गया।

जो व्यक्ति अनावश्यक रूप से वाहनों के माध्यम से घूम रहे है उन्हें प’कड़ने का काम बोकारो पुलिस लगातार कर रही है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों का चलान काटे जा रहे हैं। वाहन जांच करते हुए अंचल अधिकारी गोमिया श्री ओम प्रकाश मंडल ने गोमिया चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया।उसी प्रकार साड़म-गोमिया चौक पर भी जांच अभियान चलाया जा रहा।
चास व बोकारो शहरी में भी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्री भगवान दास में नेतृत्व में चास व बोकारो शहरी क्षेत्रों में भी वाहन जांच चलाया गया जिसमें चास के विभिन्न चौक चौराहे पर से बहुत सी गाड़ियों को स्थानीय पुलिस द्वारा जप्त किया गया।





Leave a Reply