Breaking News

जम्‍मू-कश्मीर में एक और आ’तंकी हम’ला, 3 दिन के अंदर यह चौथी मु’ठभेड़, सेना अल’र्ट पर

जम्‍मू, जम्‍मू कश्मीर में एक और आतंकी हमला हुआ है. तीन दिन के अंदर आंतक‍ियों के साथ यह चौथी मुठभेड़ है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके के घेर ल‍िया है और आतंक‍ियों की तलाश की जा रही है. सेना को अलर्ट पर रहने के ल‍िए कहा गया है. क्‍योंक‍ि खुफ‍िया सूत्रों से जानकारी मिली है क‍ि आतंकी अगले कुछ दिनों में और हमले कर सकते हैं. कुछ नामचीन इमारतों को निशाना बना सकते हैं.

पुल‍िस के मुताबिक, ताजा मुठभेड़ डोडा जिले में हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सुबह कहा था कि तीन से चार आतंकवादियों का एक समूह डोडा के ऊंचे इलाकों में मौजूद था. इस इलाके में उनकी तलाश करना काफी चुनौतीपूर्ण है. फ‍िर भी तलाशी अभ‍ियान चलाया जा रहा है.

इससे पहले आतंक‍ियों ने जम्मू के डोडा क्षेत्र में सेना के अस्थायी संचालन अड्डे पर हमला किया था, जिसमें सेना के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हो गए. सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादी को मार ग‍िराया था. यह हमला कठुआ जिले के सरथल इलाके की सीमा से लगे चत्तरगला इलाके में सेना के अड्डे पर पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त चौकी पर हुआ था.

कहा जा रहा है क‍ि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी समूह कश्मीर टाइगर्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. कश्मीर टाइगर्स एक कम जाना पहचाना टेरर‍िस्‍ट ग्रुप है. पहली बार यह जनवरी 2021 में तब सामने आया था, जब पुलिस ने इसे जैश-ए-मोहम्मद का क्‍लोन बताया था. दिसंबर 2021 में श्रीनगर में एक पुलिस बस पर हमले के लिए इसे जिम्मेदार माना गया. उस हमले में तीन पुलिसकर्मी मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.