Breaking News

#MUZAFFARPUR की जीविका गतिविधियों को देखने पहुंची यूपी आजीविका और नडज की टीम

MUZAFFARPUR : जीविका मुजफ्फरपुर द्वारा बकरी,पशु पालन सहित कई अन्य गतिविधियों को प्रमुख रूप से देखने उत्तर प्रदेश आजीविका की टीम और नड्ज़ की टीम दो दिवसीय दौरे पर पहुंची।

इस दौरान गायघाट और मोतीपुर प्रखंड में जीविका समूह के साथ ही ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघ की बैठक में शामिल होते हुए जीविका की गतिविधियों को जाना और कैसे जीविका से जुड़कर लगातार दीदियाँ आर्थिक तरक्की की राह पर अग्रसर है। इसकी बारीकियां से रूबरू हुए हुए। इस टीम का नेतृत्व राज्य परियोजना प्रबंधक रिसोर्स सेल विश्व विजय सिंह, राज्य परियोजना प्रबंधक पशुधन राकेश कुमार के साथ ही जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा कर रही थी।

नड्ज़ और उत्तर प्रदेश से आई आजीविका की टीम में जिला स्तरीय प्रबंधक और प्रखंड स्तरीय आजीविका के सदस्यों ने मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड में भी बकरी पालन और मुर्गी पालन की गतिविधियों को देखा। इस दौरान सभी ने जीविका की गतिविधियों की तारीफ की और कहा कि बिहार ग्रामीण स्तर पर काफी अच्छा काम कर रहा है।

इस दौरान पशु धन प्रबंधन गुंजन कुमार, शोभा साव ,आनंद शंकर गायघाट के बीपीएम आलोक कुमार मोतीपुर के बीपीएम विशाल कुमार सहित सभी प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.