Breaking News

IND vs USA T20 World Cup: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, टीम इंडिया के सामने 111 रन का टारगेट

नई दिल्ली. अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने अमेरिका को 110 रन पर रोक दिया. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 25वें मुकाबले में भारत को जीत के लिए 111 रन की दरकार है. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सुपर 8 का टिकट कटा लेगी. अमेरिका ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 110 रन बनाए. तेज गेंदबाज अर्शदीप ने मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर अमेरिका के ओपनर को पवेलियन भेज दिया. अर्शदीप ने मैच के पहले ओवर में 2 विकेट चटकाए. अर्शदीप टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बेस्ट स्पैल डालने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

अमेरिका के लिए नितीश कुमार (Nitish Kumar) ने 27 और स्टीवन टेलर ने 24 रन का योगदान दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने चार ओवर के कोटे में 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए जबकि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए. एक विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.